छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी घोषित, सतीश थौरानी ने किया विस्तार
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर को कार्यकारी अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जिम्मेदारी
🟠 संगठन, संविधान संशोधन और समन्वयक का दायित्व भी बिलासपुर के खाते में, कमल सोनी को सम्मान
🟡 प्रदेश के दिग्गज व्यापारियों और उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण पद, सुशासन और विकास पर फोकस
🟣 अध्यक्ष सतीश थौरानी बोले — नई टीम समर्पण के साथ काम करेगी, जल्द घोषित होंगे शेष पदाधिकारी
रायपुर । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रदेश में व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात, चेंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन) को सौंपी गई है। यह न केवल बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चेंबर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। बिलासपुर के गौरव कमल सोनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
संरक्षक मंडल में शामिल वरिष्ठ हस्तियां : संरक्षक मंडल में श्रीचंद सुंदरानी,पूरनलाल अग्रवाल, खुबचंद पारख,बलदेव सिंह भाटिया,शिवराज भंसाली,यू. एन. अग्रवाल,मगन भाई पटेल और चतुर्भुज अग्रवाल शामिल हैं।
चेयरमेन और वाइस चेयरमेन की जिम्मेदारी : चेयरमेन के रूप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल और वाइस चेयरमेन के रूप में चेतन तारवानी को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारी अध्यक्षों की नई टीम : कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जेसिंह, विनय बजाज, विक्रम सिंघदेव, कमल सोनी, और जसप्रीत सजुजा का चयन किया गया है।
प्रमुख सलाहकारों की सूची : प्रमुख सलाहकारों में त्रिलोकचंद बड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना,छगन मुंदड़ा, संजय रंगटा, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्माशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी,अशोक मलानी, अमर गिदवानी,जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुर्जीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा और दीपक रहेजा शामिल हैं।
अध्यक्ष का संदेश : प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
