आईजी डॉ० संजीव शुक्ला ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
जांजगीर चाम्पा – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ० संजीव शुक्ला द्वारा आज जांजगीर-चांपा में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना / चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें अनुशासन में रहने एवं बेसिक पुलिसिंग करने तथा नये कानून के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में मुख्य रूप से थानों में बीट प्रणाली लागू करने , विवेचकों की साप्ताहिक डायरी लेख करने , कर्मचारियों के खराब कार्य करने पर सजा एवं अच्छे कर्मचारियों को ईनाम देने , नई निगरानी एवं गुण्डा फाईल खोलने , थानों के पुराने रिकार्डो का नष्टीकरण करने , लंबे समय से लंबित अपराध एवं चालान का शीघ्र निराकरण करने , मिशन सिक्योर सिटी के अंतर्गत जन सहयोग से सीसीटीव्ही कैमरा लगाने , सामुदायिक पुलिसिंग में कार्य करने , दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सड़क सुरक्षा पर कार्य करने , आधुनिक तकनीक का उपयोग करने इत्यादि विषयों पर निर्देश जारी किये गये। इसके अलावा दो महीने के अंदर पुनः समीक्षा की बात कही। उपरोक्त बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
