November 28, 2026

कुकुसदा में धूमधाम से मनाया गया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव, निकली भव्य कलश यात्रा

0
IMG_20261128_151709_421

मुंगेली। डड़सेना कलार समाज साकेत पथरिया राज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुकुसदा में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां महामाया मंदिर एवं काली मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के शौर्य, पराक्रम और न्यायप्रियता पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यतीत जायसवाल ने की तथा संचालन गौकरण जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि गायत्री उदय मरकाम, भारती डड़सेना, सूरज मोंटू जायसवाल, रामकृष्ण जायसवाल, अजय जायसवाल, गोविंदा जायसवाल एवं अशोक जायसवाल सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल, रामकुमार, ईश्वर, नारायण, खेमचंद, परमेश्वर, उदय, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, महेंद्र, गजानंद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की सहभागिता रही। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed