जरहागांव कॉलेज में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला आयोजित
मानवीय गरिमा जनजातीय समाज के व्यावहारिक जीवन में शोभा पाती है – डॉ. शोभित बाजपेई
जरहागांव/मुंगेली । नवीन शासकीय महाविद्यालय जरहागांव में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेई ने कहा कि जनजातीय समाज का ऐतिहासिक योगदान और गौरवशाली विरासत संरक्षित रखने योग्य है। प्रकृति प्रेम, अपनापन और निष्कपटता इनकी विशेष पहचान है। मानवीय गरिमा इनके व्यावहारिक जीवन में विशेष रूप से दिखाई देती है।
मुख्य वक्ता श्रीमती तृप्ति लकड़ा ने जनजातीय समाज के वीर महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कार्यशाला की पीठिका प्रस्तुत करते हुए वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, गेंद सिंह, बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी एवं तात्या भील के संघर्ष और योगदान की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने किया तथा डॉ. कैलाशा टाईगर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
