October 18, 2026

डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न

0
IMG_20260128_103855_898.jpg

मस्तूरी।
डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत वेद परसदा के सरपंच संतोष डोंगरे रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के पश्चात उप सरपंच नरसिंह नाथ पटेल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष निणेजक, विद्यालय की प्राचार्य श्वेता श्रीवास्तव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बन गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

समारोह का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने, संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने तथा देश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed