रायपुर पुलिस का नशे के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक: 2 लाख के ‘गोगो पेपर’ जब्त, 9 दुकानें सील
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट**युवाओं को
नशे के जाल से बचाने पुलिस की बड़ी कार्रवाई
‘गोगो पेपर ‘ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क
का भं
गांजा पीने हेतु प्रयुक्त होने वाले करीब 2 लाख रुपये के रोलिंग पेपर जप्त; COTPA एक्ट के तहत 09 दुकानें सील
रायपुर
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कड़े निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में, रायपुर पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा (Marijuana) के सेवन को रोकने के लिए एक बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने उन दुकानों और ठेलों को चिन्हित किया जो युवाओं को नशे के लिए घातक सामग्री उपलब्ध करा रहे थे।
अभियान की मुख्य उपलब्धियां
रोलिंग पेपर (Gogo Paper) के जरिए नशे पर प्रहार:
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने हेतु विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ और चिलम बेच रहे थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं। इनका उपयोग गांजे की सिगरेट (Joints) बनाने में किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
2. *COTPA एक्ट एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई:*
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम एवं सहा. पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने *COTPA*एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act)के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने वाले 09 संस्थानों को सील कर बंद कराया गया है।
3. *सप्लाई चेन (Backward Linkage) का खुलासा:*
नेटवर्क ट्रैकिंग: जप्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की खेप कहाँ से आ रही थी, इसके मुख्य स्रोत (Source) का पता लगा लिया गया है।
*सप्लायरों पर शिकंजा*- पूछताछ में उन थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं जो शहर के भीतर इन सामग्रियों की अवैध खेप पहुँचा रहे थे। इन मुख्य कड़ियों के विरुद्ध जल्द ही छापेमारी की जाएगी।




The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
