October 19, 2026

झेरिया यादव समाज का ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह रिसाली दशहरा मैदान में मंत्री गजेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

0
WhatsApp-Image-2025-09-09-at-18.18.38_68b722dd.jpg

रायपुर/रिसाली। नवीन दायित्व प्राप्त होने के उपलक्ष्य में झेरिया यादव समाज द्वारा रिसाली दशहरा मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का समाजजनों ने भव्य स्वागत किया।

हजारों की उपस्थिति देखकर मंत्री गजेंद्र यादव भावुक हो उठे और कहा – “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज का सम्मान है। मैं वचन देता हूँ कि समाज की गरिमा को सदैव ऊँचा रखूँगा।”

उन्होंने समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, उपाध्यक्ष भगत यादव, सचिव सुंदर यादव, राजनीति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव सहित समस्त पदाधिकारियों और विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। मंत्री ने यादव समाज के सामाजिक भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की और अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपये देने का भी संकल्प लिया।

अध्यक्ष का उद्बोधन

समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवा कौशल विकास को समाज की प्राथमिकता बताया।

अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक अति विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं सियाराम ध्रुव, शालेंद्र शेंडे, मनीष यादव, रामकिशुन यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। राज्यभर से आए पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों तथा हजारों समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

उत्सव जैसा माहौल

कार्यक्रम के पूर्व 300 बाइक रैली ने भिलाई-रिसाली की सड़कों को गूंजा दिया। स्वागत द्वार से मंच तक मंत्री यादव का पुष्पवर्षा से अभिनंदन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गायक राजेश यादव की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

समाज की एकता का संदेश

इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि यादव समाज केवल परंपराओं को जीवित रखने वाला नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने वाला समाज है। राज्यभर से उमड़ी भीड़ और उल्लास ने यह सिद्ध कर दिया कि यादव समाज अपनी एकता और संगठन से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने को तैयार है।

समारोह का सफल संचालन राजू यादव और रमेश यादव ने किया। व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनील कुमार यादव ने संभाली।
कार्यक्रम में प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुखजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed