October 19, 2026

खनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

0
IMG-20250909-WA1143.jpg

रायपुर । बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अभिवहन पास के साधारण पत्थर का परिवहन कर रहे थे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक, खनिज विभाग के मार्गदर्शन में सीपत, पंधी, देवरी, कौड़िया, सेंदरी, लोफन्दी एवं कछार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन पकड़े गए। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed