October 20, 2026

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, 37 पाव देशी शराब और 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

0
IMG-20250907-WA0596.jpg

पचपेड़ी। अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 37 पाव देशी मदिरा और 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशनलाल पटेल पिता ताहूत पटेल (उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मचहा) और मोहन पटेल पिता घासी राम पटेल (उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम अमलडीहा) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने-अपने गांव में अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी पचपेड़ी ने टीम गठित कर ग्राम अमलडीहा और मचहा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रोशनलाल पटेल के पास से 37 पाव देशी शराब, जबकि मोहन पटेल के पास से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही और कड़ाई से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed