October 18, 2026

रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मालिक गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक का माल जब्त

0
image_search_1756901820194.jpg

रायपुर। शराब कोरी और गंजरियों से पहले से परेशान राजधानी रायपुर अब ड्रग्स माफिया की गिरफ्त में भी आती जा रही है। पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए नव्या मालिक और उसके साथी अयान प्रवेश को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह ड्रग्स पाकिस्तान से ट्रक के जरिए भारत लाकर रायपुर में बेचे जा रहे थे। अयान प्रवेश के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिससे शक है कि वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

पिछले दो महीने में रायपुर पुलिस ने 46 ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब ₹2 करोड़ 11 लाख का ड्रग्स जब्त किया गया है।

ड्रग्स क्वीन नव्या मालिक का सिंडिकेट

मुख्य आरोपी नव्या मालिक को रायपुर की ‘ड्रग्स क्वीन’ कहा जा रहा है। वह खुद मुंबई में रहते हुए भी रायपुर के हर बड़े क्लब और आफ्टर पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करवाती थी। नाइट क्लब और प्राइवेट पार्टियों के जरिए युवाओं को अपने सिंडिकेट से जोड़ना उसकी मुख्य रणनीति थी।

नव्या के इस नेटवर्क में रायपुर के कुछ रिश्तेदार परिवार और कारोबारी परिवारों के जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed