जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी जनपद पंचायत सभापति ने किया स्कूल का निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत का आश्वासन
मुंगेली/लोरमी। विकासखंड लोरमी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल के विद्यार्थी इन दिनों जर्जर भवन में अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। विद्यालय की छत और दीवारों से आए दिन प्लास्टर गिरने के बावजूद बच्चे व शिक्षक जान जोखिम में डालकर अध्ययन और अध्यापन कर रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर विद्यार्थियों का हालचाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि भवन के कई कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, छत से पानी टपकता है और सीलिंग की हालत बेहद खराब है।

चंद्राकर ने बताया कि शिक्षक और विद्यार्थी शिक्षा की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए खतरे के बावजूद पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर भवन की मरम्मत और जर्जर कमरों को डिस्मेंटल कर नए कमरे बनवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व सरपंच भानु कश्यप, प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप, शिक्षक राकेश पांडेय, राजकुमार कश्यप, उमाशंकर सिंह, पुष्पा चतुर्वेदी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
