October 20, 2026

बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की तत्पर कार्रवाई धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, चाकू जब्त कर आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

0
Screenshot_20250720_213624.jpg

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बटनदार स्टील चाकू जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना 18 जुलाई 2025 की है, जब पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मस्तुरी नहर किनारे एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, तथा उप पुलिस अधीक्षक एल.सी. मोहले के निर्देश पर मस्तुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

👉 गिरफ्तार आरोपी का नाम:
योगेश चंद्राकर, पिता मनहरण चंद्राकर (उम्र 30 वर्ष), निवासी भिलाई, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।

👉 बरामद सामान:

एक स्टील का बटनदार चाकू (गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त)


आरोपी को 18 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार किया गया और 19 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, सउनि धारा सिंह मरावी तथा आरक्षक अविनाश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed