October 20, 2026

बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, 10 घातक हथियार जब्त
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एसीसीयू व तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
IMG-20250720-WA0409.jpg

बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध हथियारों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्टेनलेस स्टील के धारदार बटनदार फोल्डिंग चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को रेलवे स्टेशन सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्र में 19 जुलाई 2025 को दो संदिग्ध युवकों के घातक हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों को पकड़ा और कुल 10 घातक चाकू जब्त किए।

👉 गिरफ्तार आरोपी:

1. निखिल साहू, पिता अन्जु साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज, बजरंगबली मंदिर के पास, सरकंडा, बिलासपुर – 08 चाकू जब्त


2. सुमीत चौरसिया, पिता संदीप चौरसिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंगेली बाजार, गौरेला – 02 चाकू जब्त



👉 कायम प्रकरण:

अपराध क्रमांक 220/25 व 221/25

धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

दोनों को न्यायालय में पेश किया गया


👉 कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं टीम:

एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल

एएसपी (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार

नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह

निरीक्षक कृष्णचंद्र सिदार, निरीक्षक अजरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव

प्र. आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक, आर. प्रशांत सिंह, महादेव कुजुर, रवि यादव, रूपलाल चंद्र, राहुल राजपूत एवं अन्य


👉 सम्मान की घोषणा:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की है और उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed