October 19, 2026

सिविल लाइन क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा — हथियार व शराब के साथ 11 बदमाश पकड़े गए एक पर आर्म्स एक्ट, एक पर आबकारी, नौ पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
IMG-20250719-WA0773.jpg

बिलासपुर। शहर के मंगला और कुदुदंड इलाके में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात पुलिस ने इलाके में दबिश देकर कुल 11 बदमाशों पर कार्रवाई की है, जिसमें एक आरोपी से तलवारनुमा हथियार, एक से भारी मात्रा में अवैध शराब और अन्य नौ के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

👉 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई:
आरोपी विक्की पात्रे (27 वर्ष, निवासी कुदुदंड) के पास से लोहे का तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया, जिसके तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

👉 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई:
रितेश ध्रुव (19 वर्ष, निवासी धुरीपारा मंगला) के पास से 30 पाव (5.400 लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

👉 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (9 बदमाशों पर):
जिन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1. कल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पटेल (मंगला)


2. अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु (कुदुदंड)


3. रोहित सैनी (कुदुदंड मिलन चौक)


4. मुकेश यादव (आजाद चौक, मंगला)


5. कुनाल उइके (27 खोली, विकास नगर)


6. अंशुमन राव (कुदुदंड पानी टंकी)


7. अभिषेक एंथोनी (सर्किट हाउस के पास)


8. धनराज पात्रे (आजाद चौक, मंगला)


9. पोषण टोंडर (मिनिमाता नगर, तालापारा)



पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में उपद्रव फैलाने और आम जनता की शांति भंग करने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed