October 19, 2026

बिल्हा पुलिस की कार्यवाही, जुए के फड़ पर दबिश देकर 5 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और नगद रकम बरामद

0
IMG-20250719-WA0741.jpg



बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध जुआ-सट्टा पर शिकंजा कसते हुए थाना बिल्हा पुलिस ने ग्राम केसला स्थित मावली मंदिर के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्ती, बोरी फट्टी और 4,000 रुपये नगद जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू ने टीम गठित की।

दिनांक 19 जुलाई 2025 को ग्राम केसला मावली मंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा हार-जीत के दांव पर जुआ खेलने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर मौके पर दबिश देकर पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. इना कुमार नेताम (30) निवासी पेण्डरवा


2. जितेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (21) निवासी केसला


3. मनीष साहू (25) निवासी केसला


4. रवि कुमार कौशिक (38) निवासी पेण्डरवा


5. रवि कौशिक (38) निवासी चिचिरदा



पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में प्र.आर. 1412, प्र.आर. 840, आरक्षक 1390, 1210 और 1431 की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed