October 19, 2026

धारदार बटन वाला चाकू लेकर घूम रहा था युवक, सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा
चाकू जब्त, आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
IMG-20250719-WA0742.jpg



बिलासपुर। शहर के टिकरापारा क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार बटन वाला चाकू लेकर घूमने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंसा चौक टिकरापारा, इमामबाड़ा इमली झाड़ के पास एक व्यक्ति बटन वाला धारदार चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने शेख रमजान पिता शेख रहीम (उम्र 24 वर्ष), निवासी कंसा चौक टिकरापारा को पकड़ा। उसके पास से एक बटन वाला धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में शामिल रहे:
निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उनि बसंत साहू, प्रआर. कृष्ण कुमार पाण्डेय, आरक्षक नवल पैकरा और राहुल जगत।

पुलिस ने कहा है कि शहर में इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed