October 20, 2026

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
IMG-20250714-WA1055.jpg

मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

बिलासपुर । थाना मस्तुरी के अंतर्गत चैकी मल्हार पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो युवकों को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरसेनी निवासी अंकित कुमार निषाद (उम्र 20) और श्याम सुंदर निषाद (उम्र 19) ने हाल ही में किसी आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मल्हार चौकी में अपराध क्रमांक 445/2025 दर्ज किया गया।

पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

शिकायत दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय अधिकारी (मस्तुरी) श्री लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मल्हार ओंकारधर दीवान ने पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की।

टीम में प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत एवं आरक्षक अभिजीत कुर्रे शामिल रहे, जिन्होंने आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। मामले की जांच जारी रहने एवं समय की आवश्यकता को देखते हुए दोनों को दिनांक 25.07.2025 तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जिला केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed