October 20, 2026

सूदखोर के खिलाफ सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 बाइक जब्त – आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250711-WA0751.jpg

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ब्याज पर पैसे देकर आम लोगों को प्रताड़ित करने वाले एक सूदखोर के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गिरवी रखी गई 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस ने बताया कि महेश कुमार डहरिया (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम परसाही, थाना सरकंडा, लोगों को बिना लाइसेंस के ऊँचे ब्याज पर पैसे देता था और उनके वाहन व दस्तावेज गिरवी रखता था। एक पीड़ित भागवत प्रसाद सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने न केवल 5% ब्याज की शर्त पर उसकी मोटरसाइकिल गिरवी रखी, बल्कि एक माह पूरा न होने पर ही मूल दस्तावेज व ब्याज की राशि जबरन मांगने लगा और धमकी भी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास से 19 दोपहिया वाहन बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। इस कार्यवाही में सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय, सत्य पाटले, विकास यादव सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed