October 20, 2026

कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त ग्राम जलसो में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

0
IMG-20250710-WA0836.jpg

कोनी, बिलासपुर | जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना कोनी पुलिस ने ग्राम जलसो में छापामार कार्रवाई कर 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी उमेश वर्मा पिता रामकुमार वर्मा (उम्र 32 वर्ष), निवासी भूरीभाठा, ग्राम जलसो थाना कोनी, को पुलिस ने मौके से पकड़ा। उसके कब्जे से हरे व पीले रंग की प्लास्टिक जरीकैनों व बोतलों में कुल 25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5000 रुपये आंकी गई है।

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल व एएसपी राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed