बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा ।
बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा बिलासपुर से 30 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक एवं रीवा से दिनाँक 31 जुलाई 2025 से 01 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
