ग्राम निरजाम मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुंगेली। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम निरजाम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। हरेली पर्व के अवसर पर ग्राम निवासी दुजराम साहू द्वारा मुक्तिधाम परिसर में कदम के 14 तथा करौंदा के 2 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सभी पौधों को ट्री-गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया गया है।
दुजराम साहू, जिनका व्यवसाय और निवास अब मुंगेली में है, ने बताया कि “मेरा जन्मस्थान निरजाम है और मेरे पूर्वजों के आशीर्वाद से ही आज मैं सक्षम हुआ हूं। इसी भावना के साथ मैंने अपनी जन्मभूमि को नमन करते हुए हरेली पर्व के शुभ दिन यह पौधरोपण किया।”
इस पुण्य कार्य में ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र साहू, पंच सुभाष साहू, सुखनंदन साहू, चतुरानन साहू, दानीराम, रूपेंद्र साहू, टीकम साहू, रोशन साहू, मुकेश, दुर्गेश, हेमंत साहू, गीतराम, मन्नू और दीक्षा साहू सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ग्राम निरजाम के लोगों की यह पहल पर्यावरण जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का सुंदर उदाहरण बन रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
