भाजपा सरकार में अवैध नशीली वस्तुओं की बिक्री जोरों पर शांत छत्तीसगढ़, उड़ता छत्तीसगढ़ बन रहा
रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशाखोरी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री निवास के करीब सिविल लाइन में गांजा की बिक्री हो रही है, वीआईपी रोड में ड्रग्स मिल रहा है, होटल में खुलेआम ड्रग्स सेवन करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। भाजपा सरकार अवैध नशीली वस्तुओं के तस्करी को रोकने में असफल हो गई है। भाजपा की सरकार अवैध नशा की वस्तुओं बेचने वालों को खुली छूट देकर शांत छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ बनाने में तुली हुई है। प्रदेश में जो ड्रग्स पाये जा रहे हैं। यह अडानी के मुद्रा पोर्ट से छत्तीसगढ़ तक पहुंचा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर में मंत्रियों के निवास के करीब गांजा की बिक्री हो रही है, पुलिस थानों के बगल में ड्रग्स, चिट्ठा, गांजा, टैबलेट, सिरप, गोली की अवैध बिक्री हो रही है। चौक-चौराहों में नशा तस्कर मौजूद है, लेकिन पुलिस कार्यवाही क्यों नही कर रही है? जब राजधानी में अवैध नशा सामग्री की बिक्री बेरोकटोक हो रही है, समझ सकते है पूरा प्रदेश की क्या स्थिति होगी?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीमा में उडीसा, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। भाजपा शासित प्रदेशों से बेरोकटोक गांजा, अवैध शराब और नशीली वस्तुएं छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। गांव-गांव में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में रोज आपराधिक घटनाएं हो रही है, हत्या, बलात्कार, लूटपाट, गोलीबारी, चाकूबाजी से पूरा प्रदेश थर्रा रहा है। इसकी मुख्य वजह नशाखोरी है, सरकार न अपराध रोक पा रही है, न नशाखोरी को रोक रही है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार प्रदेश की युवाओं को नशा में धकेल कर मोदी की गारंटी को पूरा करने से भटका रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
