October 19, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चांटीडीह से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शारीरिक शोषण

0
IMG-20250702-WA0896.jpg



बिलासपुर | सरकंडा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राधेश्याम पटेल को चांटीडीह इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने और कोरबी में किराये के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है।

प्रार्थिया ने कोरबी चौकी, थाना पसान (कोरबा) में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे 13 जून 2022 को अपने साथ ले गया था और जबरन संबंध बनाए। मामले की डायरी सरकंडा थाने को स्थानांतरित की गई, जहां अपराध क्रमांक 886/2025 के तहत IPC की धाराएं 363, 366, 376(3) व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 में केस दर्ज किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने दबिश दी और गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत यह गिरफ्तारी की गई।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल
थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed