October 20, 2026

बिलासपुर पुलिस में 93 अफसर-कर्मचारियों को मिला सरकारी आवास, पर्ची निकालकर किया गया आवंटन

0
IMG-20250630-WA0754.jpg


बिलासपुर। जिला पुलिस बल में लंबे समय से चल रही आवास की कमी को लेकर बड़ी राहत मिली है। एसएसपी रजनेश सिंह की पहल पर सोमवार को 93 पुलिसकर्मियों को आवास आवंटित किए गए। खास बात यह रही कि सभी आवंटन पारदर्शिता के साथ पर्ची निकाल कर किए गए।

थाना व विभागीय कार्यालयों में कार्यरत आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाकर उनके सामने पर्ची डलवाई गई और जिसका नाम निकला, उसे आवास आवंटित किया गया। इस प्रक्रिया को देखकर कर्मचारियों में उत्साह और पारदर्शिता को लेकर खुशी की लहर रही।

🔹 जो खुद नहीं रह रहे, उनके आवास भी हुए निरस्त
एसएसपी ने बताया कि ऐसे आवास, जिनमें कर्मचारी स्वयं नहीं रह रहे थे, या जिन पर लंबे समय से ताले लगे थे, उन्हें निरस्त कर ज़रूरतमंदों को दिए गए। सेवानिवृत्ति, स्थानांतरण, या स्व-निर्मित घर के कारण जो आवास खाली हो गए थे, उन्हें फिर से आबंटित किया गया।

🔹 भविष्य के लिए भी बन रही योजना
पुलिस विभाग द्वारा पुराने आवासों की जगह नए आवास बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में हर अधिकारी और कर्मचारी को आवास की सुविधा मिल सके।

🔹 खुद का घर बनाने की भी दी सलाह
आवास आवंटन समारोह में सभी को संबोधित करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा – “जो आवास आपको मिला है, उसका उपयोग करें, लेकिन साथ ही अपने वेतन से थोड़ी-थोड़ी बचत कर खुद का मकान भी बनाएं। ताकि रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जिया जा सके।”

पुलिस कर्मचारियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम न सिर्फ़ प्रोत्साहित करने वाला है, बल्कि कार्यस्थल से जुड़े तनाव को भी कम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed