October 19, 2026

एक पेड़ मां के नाम” अभियान में जुटी मुंगेली पुलिस, बीट स्तर पर होगा वृक्षारोपण

0
Screenshot_20250701_164419.jpg

मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुंगेली पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के सभी बीट प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में वृक्षारोपण करेंगे। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।

पुलिस बीट प्रभारी ग्राम रक्षा समितियों व ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर अपने-अपने बीट क्षेत्र में पौधे रोपेंगे और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश भी दिया जाएगा।

एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि, “वृक्ष हमारी संस्कृति और पर्यावरण का आधार हैं। आज जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है, उसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखरेख भी हमारी जिम्मेदारी है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed