नगर पालिका मुंगेली के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मनाया गया भव्य जन्मदिन
मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पार्षद मोहन मल्लाह, असलम खान, जितेन्द्र दावड़ा, रामकिशोर देवांगन एवं दिलीप सोनी सहित एल्डरमैन अमितेश आर्य, संजय वर्मा, राजहंस तम्बोली, खैमराज मोहले और लेखू साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा सत्येंद्र सिंह परिहार एवं सत्येंद्र देवांगन भी शामिल हुए।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, सहायक अभियंता विद्यानंद मधुकर यादव, उप अभियंता नेमीचंद वर्मा, सहायक ग्रेड-2 खिलेश्वर दीक्षित तथा सहायक ग्रेड-3 रविकुमार सोनवानी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
