October 19, 2026

मुंगेली के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा राज्य विधिज्ञ परिषद की अनुशासन समिति में सदस्य नामित
— मुंगेली जिले को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में मिला पहली बार प्रतिनिधित्व

0
IMG-20260424-WA0103.jpg


मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की बिलासपुर में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंगेली जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा को अनुशासन समिति में सदस्य नामित किया गया है। परिषद के सचिव अमित कुमार वर्मा ने अध्यक्ष के आदेशानुसार इस नियुक्ति का आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।


सम्मान समारोह का आयोजन
इस उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचित सदस्य रूपेश त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री छाबड़ा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि पहली बार मुंगेली को राज्य विधिज्ञ परिषद में इस तरह का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।


अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आकुम गेंदले ने इसे ऐतिहासिक बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रविंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि वे अधिवक्ता हितों और विधिक क्षेत्र में अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
विशिष्ट उपस्थिति


मंच संचालन अधिवक्ता प्रकाश गंधर्व ने किया। इस दौरान अनुप मजुमदार, देवेंद्र शुक्ला, अमितेश त्रिवेदी, गिरीश दीवान, देवेंद्र पांडेय, अजय कश्यप, रजनीकांत सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, प्रदीप साहू, ज्ञानेश्वर वेंताल, विकास बिसेन, तरनदीप सिंह, इंद्रप्रीत कौर, चनमीत सिंह, सूरज शर्मा और कुसुमलता जांगड़े सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed