October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: 90 परिवारों को लौटाए 13.50 लाख के गुम हुए मोबाइल

0
IMG_20260423_125538_120.webp


मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है

। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए 90 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13.50 लाख रुपये) उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं। उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को उनके फोन लौटाए


CEIR पोर्टल और तकनीकी दक्षता का कमाल
जिले के थानों में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इस टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मुंगेली सहित अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइल रिकवर किए।


साइबर सेल की विशेष भूमिका
इस रिकवरी प्रक्रिया में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और उनकी टीम के साथ जिले के समस्त सीसीटीएनएस स्टाफ का विशेष योगदान रहा। टीम ने IMEI ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कर मोबाइलों को बरामद किया।
लौट आई नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान


आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को साइबर सेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे। कई आवेदकों ने कहा कि उन्हें फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी। नागरिकों ने मुंगेली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए एसएसपी भोजराम पटेल का आभार व्यक्त किया।


जनता के लिए पुलिस का संदेश
मुंगेली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:
तुरंत सूचना दें: मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, नजदीकी थाने को सूचित करें।
CEIR पोर्टल का उपयोग: ceir.gov.in पोर्टल पर जाकर जानकारी अपलोड करें ताकि मोबाइल का दुरुपयोग न हो।
सावधानी बरतें: सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय हमेशा पक्का बिल मांगें; बिना बिल का मोबाइल चोरी का हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed