मुंगेली की लाइफलाइन बनी मुसीबत: अधर में लटका गौरव पथ, घटिया निर्माण और कछुआ चाल से शहर बेहाल!
मुंगेली/ शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले गौरव पथ का निर्माण कार्य अब विवादों के घेरे में है। लगभग करोड़ों की लागत से बन रहे इस सड़क में जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते वर्तमान में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। गुणवत्ताहीन काम और कछुआ गति से चल रहे निर्माण ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भ्रष्टाचार की परतें…धूल और गड्ढों के बीच फंसी जनता…
गौरव पथ निर्माण में शुरुआत से ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा हैं। डिवाइडर निर्माण में मानक स्तर की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जो डिवाइडर का निर्माण किया गया हैं, उसमें मटका जैसे डिजाइन बना रखा गया हैं बिजली खंबे पोल में जो ईट से बॉक्स बनाया गया हैं उन सबमें अभी से टूटफूट होने लगी हैं, कई जगहों पर छबाई भी दरदरा गई हैं, जिससे मुंगेलीवासियों में और भी आक्रोश हैं। लोगों का कहना हैं कि दर्जनों पेड़ काटने के बाद यह गौरव पथ निर्माण कार्य किया जा रहा हैं उसमें भी भ्रष्टाचार की बू आ रही हैं।
कमीशनखोरी का खेल…
ठेकेदार और संबंधित विभाग के बीच सांठगांठ की चर्चाएं आम हैं, जिसके कारण काम की गुणवत्ता से समझौता किया जाने लगा हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि मुंगेली शहरीय क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही, जिसका मुख्य वजह कमीशन और शासकीय राशि का बंदरबाट हैं। मुंगेलीवासियों ने बताया कि वर्तमान में गौरव पथ का कार्य बंद हैं जिससे राहगीरों और दुकानदारों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले कई दिनों से गौरव पथ का काम बंद पड़ा है। अधूरी सड़क और जगह-जगह खुदे गड्ढों के कारण मुंगेली की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण बंद होने से उड़ती धूल ने राहगीरों और आसपास के दुकानदारों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जल्द ही जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान में लेकर गौरव पथ का गुणवत्तापूर्ण निर्माण शुरू करवाना चाहिए।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
