मुंगेली: जिला अस्पताल में धूल फांक रही सीटी स्कैन मशीन, लोकार्पण के लिए 6 बार ‘मुहूर्त’ फेल!
फोटो केप्सन- 03 लोकार्पण के लिये तैयार सीटी स्केन मशीन
मुंगेली- जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन लोकार्पण के इंतजार में धूल खा रही है। सीटी स्केन के लिए मशीन एवं सारे सेटअप पूर्ण कर लेने के बाद भी लोकार्पण के लिए तरस रहा है। सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण के लिये छठवीं बार तैयारियां करने के बाद भी लोकार्पण नहीं हो पाया है।
प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधा देना था। लेकिन यह मशीन लोकार्पण के इंतजार में धूल खा रही है और अब तक इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है। लोगों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और सुधार की मांग की। जिले में नये वर्ष की शुरूआत के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होना था। लम्बे इंतजार के बाद जिला अस्पताल सीटी स्केन की सुविधा से लैस हो जाना था। जिला अस्पताल में सीटी स्केन मशीन आने के बाद स्टाफ की नियुक्ति की गई। लोकार्पण के लिए अस्पताल पं्रबंधक एवं प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा छः बार प्रयास किया गया। जनवरी से किए जा रहे प्रयास को मार्च तक पूरा नहीं किया जा सका। आज भी सीटी स्केन लोकार्पण के लिए नेताओं की बांट जोह रहा है। सरकार द्वारा सर्व सुविधा युक्त अस्पताल बनाने के उद्ेश्य से जनवरी में जिले के जिला अस्पताल में सीटी स्केन मशीन को लगवाया गया था ताकि जिले के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस मशीन के उपयोग से हड्डियों, अंगों, ऊतकों और रक्त वाहिकाओं में चोटों, बीमारियों जैसे कैंसर और अन्य बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। जिले मे अत्याधुनिक जांच उपकरणों, अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों एवं निःशुल्क दवाओं से युक्त यह यूनिट दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनना था। जिला अस्पताल मेें सीटी स्कैन प्रारंभ हो जाने से गरीब एवं असहाय लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा वर्तमान में अधिक रूपए खर्च कर लोग बाहर से सिटी स्कैन सुविधा ले पा रहे है, जिला अस्पताल मे अगर यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी तो गरीबों को यह सुविधा कम खर्च में मिलना प्रारंभ होे जाएगी, जिसकी परवाह अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को नही है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कितनी गंभीरता से कदम उठाते हैं और आम जनता को यह सुविधा कब तक उपलब्ध हो पाती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीला साहा एवं डीपीएम डाॅ. गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्केन मशीन का इंस्टालेशन पूर्ण हो चुका है इसके संचालन के लिए टेक्निशियन की नियुक्ति हो गई है। जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर शीघ्र ही इसका शुभारंभ किया जायेगा। जिससे क्षेत्र के मरीजों को इसकी सुविधा मिल सकेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
