October 19, 2026

पुलिस ने रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एट्रोसिटी की धारा में दर्ज की FIR,

0
IMG-20260323-WA0070.jpg


रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बीते दिनों हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की थी। वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एट्रोसिटी, यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST Act) की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों गोविंद सेंद्रे, अनमोल मांझी और प्रशांत कुमार को अंदर उतारा गया। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी सिमरन सिटी, रायपुर के निवासी थे।
ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ लापरवाही और अन्य संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की थी। अब रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एट्रोसिटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि हादसे की पूरी सत्यता और लापरवाही की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed