October 19, 2026

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला जेल का किया निरीक्षण

0
IMG-20260320-WA0111.jpg



मुंगेली । माननीय उच्च न्यायालय के रिट पिटीशन (सी) क्रमांक 1404/2023 सुकन्या संस्था विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में 03 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश के पालन में तथा नालसा से प्राप्त एसओपी के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला जेल मुंगेली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गिरिजा देवी मेरावी, कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसविंदर कौर अजमानी मलिक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कंचन लता आचला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

बोर्ड के सदस्यों ने जेल की बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे बातचीत की और किसी प्रकार के जातिगत या अन्य भेदभाव के संबंध में जानकारी ली। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण, अस्पताल व्यवस्था एवं जेल की अधोसंरचना का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ममता पटेल, टीकम चंद्राकर, चीफ एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता किशन कश्यप, पीएलवी प्रकाश साहू एवं प्रांजल महिलांगे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण उपरांत बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed