बिलासपुर में नशे पर बड़ा प्रहार: एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 प्रकरण, 12 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश, संदिग्धों की जांच और सतत पेट्रोलिंग की गई।
अभियान के परिणामस्वरूप एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए और 11 गांजा विक्रेता तथा 1 नशीली टेबलेट विक्रेता सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। जप्त सामग्री की नियमानुसार तौल, सीलिंग एवं नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण:
सरकंडा थाना:
श्रीमती रानी सिंह (40) – 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (438.750 ग्राम, अनुमानित ₹11,497) – धारा 21(C), 22
बबली वंशकार (30) – गांजा 1.200 किग्रा – धारा 20(B)
अभय भार्गव (24) – गांजा 1.100 किग्रा – धारा 20(B)
सिविल लाइन थाना:
राजकुमार निर्मलकर (58) – गांजा 280 ग्राम – धारा 20(B), 29
बेलगहना चौकी:
देवचरण वैष्णव – गांजा 300 ग्राम, तराजू-बाट, नगदी ₹16,000 – धारा 20(B)
सीपत थाना:
सीमा सिसोदिया (21) – गांजा 2 किग्रा – धारा 20(B)
कोनी थाना:
श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25) – गांजा 1.256 किग्रा – धारा 20(B)
रतनपुर थाना:
अरविन्द उर्फ अन्नू जैन (36) – गांजा 225 ग्राम, नगदी ₹2,300, मोबाइल – धारा 20(B)
बिल्हा थाना:
त्रिवेणी अरोरा (30) – गांजा 124 ग्राम, झिल्ली-पेपर, नगदी ₹2,220 – धारा 20(B)
सिरगिट्टी थाना:
शेख राजा (30) – गांजा 240 ग्राम (अनुमानित ₹12,000) – धारा 20(B)
शंकर दास मानिकपुरी (19) – गांजा 360 ग्राम (अनुमानित ₹18,000) – धारा 20(B)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर सतत निगरानी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
