October 19, 2026

रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलाने वार्ड 24 में स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
IMG-20260213-WA0494.jpg

रायपुर।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा लगातार स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 7 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद दीप मनीराम साहू, जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान अनुबंधित सफाई कंपनी रामकी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर वार्डवासियों को प्रतिदिन गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई मित्र को देने की अपील की गई। साथ ही सेनेटरी कचरा एवं घरेलू खतरनाक कचरे को पृथक रखने की समझाइश दी गई।

वार्ड के नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नहीं होने की स्थिति में रामकी के टोल-फ्री नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नागरिकों को रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने हेतु सामूहिक स्वच्छता संकल्प भी दिलवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed