October 19, 2026

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260209-WA0804.jpg

शनिचरी बाजार क्षेत्र में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया लगातार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिचरी बाजार क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी अनहोनी को टाल दिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि शनिचरी बाजार स्थित मछली मार्केट के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से शुभम कुशवाहा पिता अमित कुशवाहा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मनोहर लॉज के पास, शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed