October 18, 2026

सड़क सुरक्षा माह 2026- मानवता की मिसाल बने डॉ मनीष बंजारा, उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया

0
IMG-20260124-WA0200.jpg


मुंगेली- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए मुंगेली जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष बंजारा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के कर-कमलों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट कार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले डां. मनीष बंजारा मुंगेली जिले में एकमात्र डाॅक्टर है। बता दे कि राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सड़क सुरक्षा मितान (राहवीर), चिकित्सक, सारथी, यातायात पुलिस एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों प्रतिभागियों का सम्मान किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली, कवर्धा, दंतेवाड़ा, रायपुर, रायगढ़ जिले से 05 प्रतिभागियों ने दुर्घटना की स्थिति में लोगो की जान बचाने में अपना योगदान दिया था। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर में सम्मानित करने हेतु इस सम्मान समारोह में चिकित्सा से जुड़े 9 प्रतिभागियों को सम्मान किया गया जिसमंे 5 प्रतिभागी डाॅक्टर है और इनमें मुंगेली जिले के डां. मनीष बंजारा उनमें अग्रिम प्रथम पंक्ति में है।
कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, परिवहन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम शुरूवात की। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में होने वाले मौत की जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे देश में यह संख्या बड़ी भयावह है। जिसे कम कर निजात पाने की दिशा में सुझाव देते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन में हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट को लगाने महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम मंे प्रतियोगिता क्वीज आयोजित कर सही उत्तर बताने वाले को हेलमेट देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मंे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट पहन कर स्कूटर चलाकर सुरक्षा का संदेश दिया।
राज्य स्तर में सम्मान प्राप्त करने पश्चात डां. मनीष बंजारा के चेहरे में खुशी के लहर दिखायी दी और उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल एक चिकित्सक के कर्तव्य पालन का प्रतीक है, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। “यदि रास्ते में किसी सड़क दुर्घटना में कोई घायल हो जाए, तो डॉक्टर होने से पहले एक इंसान होने के नाते उसकी मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है। एक छोटी-सी समय पर की गई मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। ”उनका यह मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की संवेदनशील सोच और तत्पर सहयोग से ही दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं अपंगता को रोका जा सकता है। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर संजय शर्मा ने उनके कार्यो की सराहना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह सम्मान मेरा नहीं है इसके लिए मैं मुंगेली जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी असीम माथुर, स्वास्थ्य विभाग के डां शीला शाहा, डां. कमलेश खैरवार, गिरिश कुर्रे, डां. सुदेश रात्रे के सहयोग से मुझे सम्मानित होने का अवसर मिला है। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त आई.ए.एस. एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर आई.पी.एस., दिनेश कुमार टांक सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed