October 19, 2026

मुंगेली पुलिस विभाग में शोक की लहर: विवेचना के लिए राजस्थान गए जरहागांव थाना प्रभारी का सड़क हादसे में निधन

0

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे एक विवेचना की जांच के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, जहां एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। नंदलाल पैकरा अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है
वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, पारिवारिकजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed