October 19, 2026

शास्त्री बाजार में अतिक्रमण पर जोन-4 की कार्रवाई, 10 ठेले जब्त कर यातायात किया सुगम

0
IMG-20260107-WA0780.jpg

रायपुर । शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग पर सड़क पर कब्जा कर किए जा रहे अवैध व्यवसाय के खिलाफ नगर निगम जोन-4 ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 नारियल ठेले एवं 2 फल ठेले जब्त किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आम नागरिकों को राहत मिली।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर तथा जोन-4 जोन कमिश्नर के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन-4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया। जनशिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि सड़क पर ठेले लगने से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जनहित एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे कुल 10 ठेलों को कड़ाई के साथ हटाकर जब्त किया। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ और यातायात जाम की स्थिति से निजात मिली।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और सभी को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed