SP कार्यालय के पास डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार पिकअप, शिमला मिर्च से भरा था वाहन
SP कार्यालय के पास डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार पिकअप, शिमला मिर्च से भरा था वाहन
मुंगेली । शहर में शुक्रवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। SP कार्यालय के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय पिकअप गाड़ी में शिमला मिर्च भरी हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीयन क्रमांक CG 04 NL 0484 बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति से चल रही थी, इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और सड़क पर शिमला मिर्च बिखर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वाहन को हटवाकर मार्ग को साफ कराया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा चालक की स्थिति, वाहन स्वामित्व और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।




The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
