October 20, 2026

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: नेशनल हाईवे किनारे अवैध ढाबे एवं अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

0
IMG-20251217-WA0136.jpg



बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे  पर सरगांव के समीप संचालित  अवैध ढाबे  के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। आमजन की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर अवैध  निर्माण कर वहां पर बरमदेव ढाबा का संचालन किया जा रहा था। न्यायालय तहसीलदार सरगांव के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया गया था बेजा कब्जा नहीं हटाने के कारण ढाबा संचालक के विरुद्ध बेदखली नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी करने के उपरांत भी ढाबा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे के किनारे सरगांव क्षेत्र में ढाबा एवं शराब दुकान के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया। इसके पश्चात प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसके साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संबंधित सड़क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, रंबल स्ट्रिप, रोड डिमार्केशन,हाई रेजोल्यूशन कैमरा सहित अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed