October 20, 2026

ठंड को देखते हुए शहर में जलाए गए अलाव, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव के ज्ञापन पर प्रशासन की तत्परता

0
ठंड को देखते हुए शहर में जलाए गए अलाव, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव के ज्ञापन पर प्रशासन की तत्परता

ठंड को देखते हुए शहर में जलाए गए अलाव, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव के ज्ञापन पर प्रशासन की तत्परता


मुंगेली। इन दिनों बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव द्वारा ठंड से राहत हेतु दिए गए ज्ञापन के बाद नगर पालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड गांधी पुतला के पास, बड़े बाजार हनुमान मंदिर के समीप और दाउपारा क्षेत्र में अलाव जलवाए।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए पार्षद एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था से आमजन को काफी राहत मिल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते नगर के गरीब और असहाय लोगों के लिए ऐसी व्यवस्थाएं आवश्यक हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed