ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी, 6 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब अलग अलग 5 प्रकरण में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय आरोपी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार*
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 115 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है
केश 1 प्रार्थी विरल कुमार पटेल ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 40 लाख ठगी होने पर थाना खमारडीह में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 92/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी विपुल पाटने निवासी बांद्रा मुंबई घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर नागपुर महाराष्ट्र में निवास कर रहा था। आरोपी यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी को पूर्व में बांद्रा मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 69 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
केश 2 प्रार्थी अंचित कुमार सिन्हा ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 30 लाख ठगी होने पर थाना पंडरी में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 273/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी शोएब अख्तर निवासी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 16 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
केश 3 प्रार्थी राहुल कुमार ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 46 लाख ठगी होने पर थाना आमानाका में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/25 धारा 318(4), 3(5), भा.न्या.सं., 66(D) आई टी एक्ट, पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं वॉट्सएप से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी पूनम चंद वर्मा निवासी इंदौर मध्यप्रदेश अपने अन्य साथी कल्लू मंसूरी निवासी के साथ मिलकर एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 26 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
केश 4 प्रार्थी केयूरी मजीथीया ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख की ठगी होने पर थाना तेलीबांधा में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 549/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी एवं वीडियो फुटेज का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सुहैल अहमद निवासी पन्ना मध्यप्रदेश अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी के विरुद्ध केरल राज्य में रिपोर्ट दर्ज है।
केश 5 प्रार्थी खेमचंद पटेल ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 12 लाख की ठगी होने पर थाना उरला में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 388/25 धारा 318(4) भा.न्या.सं., 66(D) आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्रम में मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी एवं वॉट्सएप से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी जयंत अहिरवार अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी के विरुद्ध पंजाब में रिपोर्ट दर्ज है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 जयंत अहिरवार पिता रमेश उम्र 23 वर्ष पता इंदिरा कॉलोनी सीहोर मध्यप्रदेश
2 सुहैल अहमद पिता जमील अहमद उमर 31 वर्ष पता पन्ना मध्यप्रदेश
3 विपुल पाटने पिता कमलाग़र पाटने उम्र 28 वर्ष पता बांद्रा मुंबई हाल मुकाम नागपुर
4 पूनमचंद्र वर्मा पिता प्रेमचंद उम्र 54 वर्ष पता जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश
5 कल्लू मंसूरी पिता इब्राहिम मंसूरी उम्र 46 वर्ष पता जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश
6 शोएब अख्तर पिता अब्दुल मोहिद उम्र 27 वर्ष पता छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
