October 19, 2026

डीएसपी महिला पर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक पर धोखाधड़ी मामले में एक और शिकायत।।

0
डीएसपी महिला पर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक पर धोखाधड़ी मामले में एक और शिकायत।।

डीएसपी महिला पर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक पर धोखाधड़ी मामले में एक और शिकायत।।

किशन शर्मा पिता सुरजभान शर्मा वार्ड नंबर 6 गृरुद्वारा वार्ड निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वे कोयले के व्यवसाय से जुड़े हुएं है और उनकी मुलाकात दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से मार्च 2022 में हुई और मुलाकात होने पर उसने प्रार्थी को अपना परिचय बड़े लोगों में होने और शासन प्रशासन में होने का हवाला देते हुए कोयले का बड़ा टेंडर दिलवाने की बात कही, जिसके एवज में प्रार्थी ने दीपक टंडन को 15,00,000 रुपए दिया और गारंटी के तौर पर दीपक टंडन द्वारा उन्हें एचडीएफसी बैंक का 4,00,000 का चेक क्रमांक “009268” दिया और साथ ही एचडीएफसी बैंक का एक ब्लैंक चेक क्रमांक “000013” दिया गया और बोला गया कि जब वे कहें तो चेक लगा कर पैसे निकाल ले.
पैसे दिये बहुत समय होने पर प्रार्थी जब चेक अपने खाते में जमा करने से पहले जानकारी एच डीएफसी बैंक गया तो पता चला कि दीपक टंडन का उक्त बैंक खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है, हालांकि अपने पैसे गवाने के बाद भी उन्होंने शिकायत नहीं की. लेकिन के लगातार खुलासे के बाद अब प्रार्थी पुलिस के पास पहुंचा है और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed