क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले की अनुशंसा से कुकुसदा तखतपुर सड़क को सवारने 25 करोड़ छप्पन लाख स्वीकृत
पथरिया । विकास खण्ड के ग्राम कुकुसदा होते हुए बरेला, तखतपुर पहुच मार्ग जो लगभग 17 किलोमीटर है अब सवरने जा रहा है । क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पुन्नू लाल मोहले की मांग और अनुशंषा पर कुकुसदा बरेला तखतपुर मार्ग लिये लोकनिर्माण विभाग द्वारा 25 करोड़ छप्पन लाख पैतालिश हजार रुपये स्वीकृति किये गए है । इस राशि से सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है । वर्तमान सड़क अत्यधिक जर्जर हो चुका है जिसमे से कुकुसदा सहित आस पास के 10 से बारह गांवो के ग्रमीण इसी मार्ग से आवागमन करने मजबूर हैं ।अब मार्ग को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद बढ़ गई गई है । उक्त जानकारी देते हुये लौदा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी ने बताया कि सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग हजारों ग्रामीणों द्वारा लगातार किया जा रहा था जिसे देखते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस सम्बंध में चर्चा कर स्वीकृति प्रदान करने की अनुशंसा की थी जो आज स्वीकृति के साथ पूरी हो रही है । इसी क्षेत्र से आने वाले जनपद अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े ने कहा कि विधायक पुन्नू लाल मोहले द्वारा क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा दिलाने नवीन सड़को का निर्माण ,पुराने सड़को के मरम्मत, चौड़ीकरण , का कार्य कराया जा रहा है जो ग्रामीण क्षेत्रों को आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने का महत्तपूर्ण काम करेगा । जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक ने ग्रामीण क्षेत्रों के सड़को को सुगम बनाए जाने के लिये स्वीकृत कार्य पर आभार जताते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र के ग्रामीणों को अच्छी सड़क और मूलभूत सुविधा दिलाना भरतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता में है ।
वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी –
कुकुसदा क्षेत्र के ग्रामीणों की यह वर्षो पूर्व मांग है जो अब जाकर पूरी होने वाली है सड़क खराब होने के कारण क्षेत्र के ग्रमीणों को पथरिया से तखतपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन करना पड़ता रहा वही इस क्षेत्र के व्यपारियों को सड़क ठीक नही होने के कारण कठनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है इस कारण वर्षों से क्षेत्रवासियों के प्राथमिक मांगो में इस सड़क का चौड़ीकरण औए मरम्मत रहा है ।
हम ने बनाया है हम ही सवारेंगे – मोहले
अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले 17 किलोमीटर की सड़क के लिये राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले ने कहा कि यह सड़क किसी समय मेरे द्वारा ही स्वीकृत कराकर बनवाया गया था आज क्षेत्र में आवागमन बढ़ा और ग्रामीणों की आकांक्षाओ के अनुरूप फिर से इस सड़क का चौड़ीकरण होने जा रहा है ।भारतीय जनता पार्टी सरकार का नारा है हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इसी तर्ज पर यह सड़क भी स्वर रहा है ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
