मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की ‘‘पहल’’ कार्यक्रय के तहत अभिनव पहल मुक – बधिर बच्चो को घुमाया गया व्यापार मेला
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की ‘‘पहल’’ कार्यक्रय के तहत अभिनव पहल मुक – बधिर बच्चो को घुमाया गया व्यापार मेला
मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले मे *पहल कार्यक्रम* के तहत अभिनव पहल करते हुये जिले के मुक – बधिर बच्चों को उत्साहित करने एवं अच्छा पल देने के लिये मुक – बधिर बच्चों को जिले के बीआर साव स्कुल मैदान स्थित आयोजित व्यापार मेला मुंगेली मे ले जाने भ्रमण एवं झुला – झुलाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमे ‘‘पहल’’ कार्यक्रम के तहत मुक – बधिर बच्चों को पुलिस अधीक्षक श्री पटेल की पहल पर मेले का भ्रमण कराया गया। मेला भ्रमण के दौरान मुक – बधिर बच्चो ने झुुला, रेलगाड़ी, घोड़ा झुला समेत विभिन्न झूलों का आनंद लिया और झुला झूलते हुए बच्चों ने खूब हूटिंग भी की। इस दौरान बच्चों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी, वे एक दूसरे को इशारा कर – करके अपनी खुशियों को प्रकट कर रहे थे। सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित एवं आनंदित थे।
मुुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुखबधिर बच्चों को भ्रमण कराते हुये मुखबधिर छात्र-छात्राओं ने मेला का आनंद लेते हुये सभी ने चाट, पकौड़ी, गुपचुप खाये व सभी बच्चे मनपसंद से आनंदित होते हुये अलग – अलग खिलौने पंसद किये सभी बच्चो को चश्मा व अनेक प्रकार के खिलौने दिया गया एवं बच्चोे को *पहल कार्यक्रय* के तहत मेला मे बैनर पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा नियमों व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमो की जागरूकता हेतु अपील की गई।
मेला भ्रमण मे पुलिस विभाग से सुशील कुमार बंछोर सायबर सेल प्रभारी, शत्रुहन खुंटे, जितेन्द्र सिंह, बबीता श्रीवास व श्रीमती शैलजा स्वामी (शिक्षाविद), श्रीमती जया गुप्ता (समाजसेविका) एवं मुक – बधिर छात्र – छात्रायें उपस्थित रही।








The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
