October 19, 2026

इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर संघ का स्वस्फूर्त बंद रहा सफल

0
IMG-20251201-WA0034.jpg



मुंगेली। इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर संघ द्वारा पूर्व में लिये गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह की 1 तारीख को बाजार बंद रखने का आयोजन आज पूरी तरह सफल रहा। शहर के सभी व्यापारियों ने स्वस्फूर्त समर्थन देते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे 100 प्रतिशत बंद सफल रहा।

संघ के अध्यक्ष सचिन वाधवा, सचिव अखिलेश तिवारी तथा कोषाध्यक्ष अनुराग जैन ने संरक्षक जेठमल कोटडिया, प्रभात गुप्ता, विजय भोजवानी, पदाधिकारी भानु साहू, संदीप कोटडिया, किशोर छाजेड़, राजू सोनी सहित सभी सदस्यों को सफल बंद के लिए बधाई दी।

अध्यक्ष सचिन वाधवा ने बताया कि संघ की यह मांग थी कि महीने में एक दिन व्यापारियों को परिवार, कार्यालय एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु समय मिल सके। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह की 1 तारीख को प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया था। आज का बंद पूरी तरह स्वस्फूर्त रहा और आगे भी हर महीने की 1 तारीख को बाजार बंद रखने का पालन निरंतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed