October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–मादक पदार्थ डोडा के साथ आरोपी श्रवण बिसनोई गिरफ्तार

0
FB_IMG_1763556763983.jpg


आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम डोडा किमती 5000रू जप्त
आरोपी मूलतः राजस्थान के निवासी

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी काईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 19.11.2025 को थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा चुरा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर, आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम श्रवण पिता महीराम विसनोई उम्र 29 वर्ष सा० जालेली फौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल ट्रांसपोर्ट नगर राांभाठा थाना खमतराई रायपुर (छ.ग.) बताये, तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के प्लास्टिक के झिल्ली में मादक पदार्थ डोडा मिला तौल कराने पर कुल 200 ग्राम कि. 5000 रू होना पाया गया जिसे कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में *अपराध कमांक 1193/25 धारा 15 एनडीपीएस* एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*- श्रवण पिता महीराम बिसनोई उम्र 29 वर्ष सा० जालेली फौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed