मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता सुधार बैठक प्रशिक्षण सह एफएलएन मेला कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुंगेली । शिक्षा सचिव एवं डाईट पेण्ड्रा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे के मार्गदर्शन में विकासखंड मुंगेली के समस्त संकुलों के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठकों के लिए एफएलएन मेला और शिक्षा गुणवत्ता बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे के बावरे ने विगत दिवस शिक्षा सचिव के दिए निर्देशानुसार प्रधान-पाठकों को शालाओं में बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने शासन की योजनाओं को सफल बनाने छात्रवृत्ति योजना, अपार आई डी, यू डाईस और विभिन्न आनलाईन कार्यक्रमों जैसे 90+, वीरगाथा, उल्लास शिक्षकों की शत्-प्रतिशत ऑनलाईन उपस्थिति, वंदे-मातरम् कार्यक्रम इत्यादि पर फोकस करने की विस्तृत जानकारी दिया गया, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री एस के उपाध्याय के द्वारा प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों को 20 बिंदु टॉपिक, कीचन गार्डन, पेयजल, शाला भवन रख-रखाव अथवा शाला के समस्त जानकारी समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु बताया गया शाला की स्वच्छता परिसर की साफ – सफाई शौचालय का उचित रख -रखाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इसी के साथ एफएलएन मेला संबंधी शंका समाधान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बीआरजी श्री ब्रजेश्वर मिश्रा एवं दुर्गेश देवांगन ने बताया कि 14 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालय एवं बालवाड़ी केन्द्रो में मेले का आयोजन किया जाना है बच्चों को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा दिए जाने पर जोर देते हेतु बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर विस्तृत चर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। शैक्षिक समन्वयकगण- ब्रजेश्वर मिश्रा, निर्मलदास मानिकपुरी,
अमिताभ शर्मा, उमेश साहू सहित संबंधित सीएसी एवं मुंगेली एफएलएन के बीआरजी दुर्गेश देवांगन,एंजल भारत मेडम उपस्थित रहें। कार्यक्रम संचालन अमिताभ शर्मा एवं आभार प्रदर्शन दुर्गेश देवांगन के द्वारा किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
