October 19, 2026

SIR ke तहत मतदाताओं की सुविधा हेतु पार्षद द्वारा अंबेडकर वार्ड में कल होगा शिविर का आयोजन

0
IMG-20251111-WA0031.jpg

Mungeli । SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण सत्यापन )को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अंबेडकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला द्वारा मानस भवन शिक्षक नगर में शिविर का आयोजन किए जाने की बात कही है ….आयुष शुक्ला ने बताया कि एस आई आर की मतदाता सत्यापन देश हित के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिससे हम सभी को सत्यापन करवाना अनिवार्य है अपने परिवार आसपास पड़ोस बुथ में निवासरत सभी मतदाताओं का बायोडाटा एकत्रीकरण कर मतदाता सूची सत्यापन में सहयोग प्रदान करें जो शादी होकर आए हैं उनका भी दस्तावेज उनके मायके से मंगवाकर रखें और उनका सहयोग करने की बात कही,मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य में संगठन से जुड़े लोगों को मतदाताओं की ज्यादा से ज़्यादा मदद करने की अपील की है ..
वार्ड पार्षद के द्वारा मतदाताओं की सहूलियत हेतु पासपोर्ट साइज फोटो के मापदंडों में भी आ रही समस्या के लिए शिविर में फोटोग्राफर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी …..शिविर का आयोजन 12-11-25 को मानस भवन शिक्षक नगर अंबेडकर वार्ड में सुबह 9 से शाम 5 बजे होगा……
विनीत-आयुष शुक्ला (पार्षद प्रतिनिधि)
अंबेडकर वार्ड मूँगेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed