October 20, 2026

सरदार@150 यूनिटी मार्च” – राष्ट्रीय एकता के अमर पुरोधा को नमन

0
IMG-20251110-WA1053.jpg

बिलासपुर ।। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित “सरदार@150 यूनिटी मार्च” के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

श्री साहू ने बताया कि “सरदार@150 यूनिटी मार्च” का आयोजन 11 से 13 नवम्बर 2025 तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में किया जाएगा। तीन दिवसीय यह पदयात्रा भारत के एकता, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के संदेश को लेकर चलेगी। यात्रा में 150 कार्यकर्ताओं का दल संपूर्ण मार्ग पर साथ रहेगा और स्थानीय नागरिकों से व्यापक संवाद करेगा।

इस यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत – आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता दीदियों का सम्मान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, स्थानीय कलाकारों और युवा विभूतियों का सम्मान, लोकनृत्य और सांस्कृतिक आयोजन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, स्वच्छता हेतु श्रमदान, और वरिष्ठजनों व प्रबुद्धजनों का सम्मान जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा का शुभारंभ 11 नवम्बर को सुबह 11 बजे माँ काली मंदिर प्रांगण, तिफरा (बिल्हा) से होगा और समापन 13 नवम्बर को दोपहर 2 बजे महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली में किया जाएगा। यात्रा के दौरान यह बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी, लोरमी और मुंगेली विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

श्री साहू ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ा हुआ है और भारत के प्रत्येक नागरिक को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed